What is state and it's elements in hindi
Stateको राजनीति के क्षेत्र में सर्वोच्च स्थान प्राप्त है। यह शब्द लैटिन भाषा के शब्द स्टेटस से लिए गया हा जिस का अर्थ है व्यक्ति का सामाजिक स्तर Garner के अनुसार," राजनीति शास्त्र का आरंभ और अंत राज्य से ही होता है।" समाज में शांति एवं व्यवस्था राज्य से ही संभव है। परन्तु आज। भी बहुत सारे लोगो को राज्य का सही अर्थ पता नहीं है। साधारण लोग सरकार और राज्य में कोई अंतर नहीं समझते है।कई बार एक संघके लिए भी राज्य शब्द का प्रयोग किया जाता है,और इस की इकाइयों के लिए भी राज्य संघ का प्रयोग किया जाता है।हम अपने ही देश का उदाहरण ले सकते है,जहा भारत को एक राज्य कहा जाता है।वहीं इसकी इकाइयों को भी जैसे - पंजाब ,हरियाणा,केरल, मध्यप्रदेश आदि को भी राज्य कहा जाता है। जो कि राजनीति के क्षेत्र में गलत माना जाता है। इसी लिए राज्य शब्द का सही अर्थ जानना अत्यंत जरूरी है । राज्य का अर्थ और परिभाषा (meaning and defination of state) राज्य शब्द को अंग्रेजी में स्टेट (state) कहा जाता है।स्टेट शब्द लैटिन भाषा के शब्द स्टेटस से निकला है जिस का अर्थ है व्यक्ति का सामा...